थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दूबलधन खेतों में सरसों की फसल काट करे मजदूरों पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और दूसरा झूलस गया। आसमानी बिजली गिरने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक मजदूर सुधीर गांव झबरापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। । बिजली गिरने से झुलसे मजदूर को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव झबरापुर उत्तर प्रदेश निवासी सुधीर व उसका साथी अक्षय गांव दूबलधन निवासी पाले के खेत में सरसों की फसल काट रहे थे। करीब 4 बजे अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से सुधीर की मौके पर मौत हो गई और अक्षय झुलस गया। जिसका उपचार बेरी के अस्पताल में चल रहा हैं। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि गांव दूबलधन में खेतों में सरसों की फसल काट रहे। मजदूरों पर आसमानी बिजली गिरने की सूचना मिली थी। बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर डैड हाउस में रखवा दिया गया हैंं। शुक्रवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।