बृहस्पतिवार को बादली के एसडीएम के झज्जर में बैठक में जाने का असर समाधान शिविर पर साफ दिखा। एसडीएम के जाते ही शिविर से सभी अधिकारी नदारद हो गए। इससे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग शिविर में पहुंचे थे, लेकिन अधिकारी नहीं मिलने से वे इंतजार करते रहे। कई लोग अपने काम छोड़कर आए थे, उन्हें बिना समाधान के ही वापस लौटना पड़ा।अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने शिविर की उपयोगिता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।