फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानजी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता : पंडित पवन कौशिक

झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 327 वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान जय श्री राम जय बजरंग बली के जयकारें श्रद्धालु लगाते रहे। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि हनुमानजी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है और कलयुग में उन्हें जागृत देव के रूप में पूजा जाता है। समिति के हेमंत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, पंकज भारद्वाज, दिनेश दुजाना, ताराचंद भूटानी, केवल अरोड़ा, बंटी खत्री, विकास नरुला, आनंद कुमार ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर ताराचंद भूटानी, राजेंद्र वधवा, योगेश रंजन, दिनेश दुजाना ने हनुमान जी के भजनों से गुणगान किया। इस दौरान ताराचंद भूटानी ने महावीर जल्दी आना तुम देर ना लगाना...राजेंद्र वधवा ने झूठी गर्दन हिलाते हो कीर्तन में क्यों, भक्ति करने को सच्चा जिगर चाहिए..दिनेश दुजाना ने विनती है बजरंग बाला सुन लो ए अंजनी के लाला राघव से मिला दो एक बार..योगेश रंजन ने सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता है, हनुमान को खुश करना आसान होता हैं भजन सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत मनोहर लाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, उपप्रधान प्रदीप काठपालिया, जय प्रकाश गुप्ता, रमेश प्रधान लखेरा समाज, हिमांशु बिरला, मनोज चुघ, वर्मा सुभाष, सक्षम वर्मा, मनोहर लाल, अर्पित मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें