फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सरकार ने हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया : इनेलो के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, कर्ण चौटाला

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 05:51 PM IST

इनेलो के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि मौजूदा समय में देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के वादे तो करती है, लेकिन हकीकत में युवाओं को निराशा के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। वह सोमवार को बेरी स्थित खेल स्टेडियम में पार्टी के जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और नशाखोरी पर भी सरकार कोई ठोस लगाम नहीं लगा पा रही है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां सत्ता में रहते हुए युवाओं और किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करती रही हैं। इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और युवाओं की आवाज बनकर सामने आई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ें और आने वाले समय में इनेलो को मजबूत करें। चौटाला ने कहा कि जिला स्तरीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के युवाओं को एक मंच पर लाना और उन्हें प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान युवाओं को जोड़ते हुए आगे बढ़ेगा और इनेलो संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा। इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अमित गुलिया, युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान, सतपाल पहलवान, भूपेंद्र राठी, मोहित राठी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें