नगर परिषद के कर्मचारी जब अतिक्रमण के खिलाफ सड़को पर लगाए गए सामान को उठाने के लिए आए तो उन्होंने कच्चा बादली रोड पर सब्जी मंडी के पास नाले पर एक महिला की तरफ से लगाए गई दुकान सामान उठाकर ट्रैक्टर में डालने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक से महिला आई और बोली कहा लेकर जा रहा है, हराम का सामान कोन्या। हालांकि महिला के आने पर नप कर्मियों ने उसका सामान वापस दे दिया। नगर परिषद की तरफ से बुधवार को राव तुलाराम चौक से अनाज मंडी तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया।