फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बेरी में कलश व ध्वजा यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 02:25 PM IST

शहर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ध्वजा यात्रा एवं कलश यात्रा निकालकर की गई। महिलाओं ने सिर पर सजे हुए कलश रखकर कलश यात्रा में भाग लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। ध्वजा व कलश यात्रा माता मंदिर के अंदर वाले भवन से शुरू होकर हलवाईयों वाली गली, मेन बाजार, शिव चौक से होते हुए बाहर मंदिर के पास बुधपूरी पार्क में पहुंची। सम्मेलन में वक्ताओं ने अपने संबोधन में सनातन धर्म की महत्ता, भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें