शहर और आसपास के क्षेत्र में शविवार को गहरा कोहरा छाया। कई दिनों के बाद कोहरा छाया। सुबह के समय दृश्यता 10-15 मीटर तक रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक रेंग-रेंग कर गए। इसके अलावा ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखे। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।