फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, 22 से 3 दिन की पूर्ण हड़ताल का ऐलान

सब डिवीजन बिजली कार्यालय बादली में निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर निगम मैनेजमेंट के आदेश की प्रति जलाई। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजीकरण को कर्मचारी विरोधी बताया। प्रदर्शन में गौरव जेई, अरुण जेई, दीपक जेई, जय नारायण जेई, अजय माथुर, राहुल, संदीप देशवाल, अशोक फोरमैन, सतीश भारद्वाज, संदीप खटाना, राकेश, मूर्ति देवी, पूनम देवी, अमित, रवि प्रजापत सहित स्टाफ मौजूद रहा। एचएसईबी वर्कर यूनियन बादली के प्रधान परवीन कुमार ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 22, 23 व 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय संपूर्ण हड़ताल रहेगी। इस दौरान कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें