फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ धरने पर पहुंचे अभय चौटाला, सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन

बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ के गेट पर सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे धरने में सोमवार को इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला पहुंचे। उन्होंने 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और इनेलो के कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनकी मांगों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। अभय चौटाला के साथ इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, पैक्स निदेशक कपूर सिंह राठी, पार्षद भूपेंद्र नफे सिंह राठी, बिजेंद्र दलाल, नरेंद्र राठी और जितेंद्र नफे सिंह राठी समेत अन्य नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे। नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान करने की मांग की। सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों और हक-अधिकारों को लेकर 19 दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है और जगह-जगह कूड़ा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें