फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा में टीचर की भूमिका सबसे अहम : विशाल

झज्जर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्कूल शिक्षकों को संवाद भवन में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ट्रेनिंग प्रदान की।प्रशिक्षण में टीचरों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता दीपक गहलोत ने पोस्काे एक्ट 2012 के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, गुड टच-बैड टच, बच्चों में व्यावहारिक बदलावों की पहचान, शिकायत की प्रक्रिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य अधिवक्ता पंकज शर्मा ने बाल कल्याण समिति के कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों, अनाथ, बेसहारा, शोषण का शिकार व पोक्सो एक्ट के तहत पीड़ित बच्चों के लिए कार्य करती है। समिति बच्चों के पुनर्वास, काउंसलिंग, आश्रय, शिक्षा व कानूनी सहायता सुनिश्चित करती है और बच्चों के हित में सभी आवश्यक आदेश पारित करती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में टीचर की भूमिका सबसे अहम है। बच्चा सबसे पहले अपनी बात अपने टीचर को ही बताता है। इसलिए हर टीचर को पोक्सो एक्ट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। यही सुरक्षित बचपन अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में जिला झज्जर के सिविल जज जूनियर डिवीजन आदित्य वर्मा, पैनल अधिवक्ता मंजीत दलाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल, लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ, पैरा लीगल वॉलेंटियर कर्मजीत छिल्लर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें