फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर के स्टोरेज टैंक में गंदा रेतीला पानी डालने पर ग्रामीणों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

सुनील कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 08:05 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी हांसी जिले के गांव सैनीपुरा स्थित जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक की लंबे समय से सफाई नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष है। नए ट्यूबवेल की छटाई के दौरान निकल रहे गादयुक्त एवं रेतीले पानी को टैंक में डाले जाने के आरोप भी लगाए है। ग्रामीणों ने इसे पेयजल की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस वॉटर टैंक से सैनीपुरा,जग्गा बाड़ा, बीड़ फार्म, राजीव नगर, ढाणी पाल समेत पांच गांवों को पानी सप्लाई होता है। ग्रामीणों के अनुसार जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। विभाग द्वारा सफाई के लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है, लेकिन ठेकेदार ने अब तक टैंको की सफाई नहीं की। इसी दौरान जलघर परिसर में नए ट्यूबवेल की छटाई का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि छटाई के दौरान निकलने वाला गादयुक्त और रेत मिश्रित गंदा पानी सीधे वाटर स्टोरेज टैंक में डाला जा रहा है। उनका कहना है कि इसी टैंक से गांव में पेयजल आपूर्ति की जाती है, ऐसे में गंदा पानी पीने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण रवींद्र ने कहा कि जिस टैंक से लोगों को पीने का पानी मिलता है, उसमें गंदा और रेतीला पानी डालना गलत है। उन्होंने मांग की कि टैंक की तत्काल सफाई करवाई जाए और छटाई का पानी उसमें डालना बंद किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं ग्रामीण जय कुमार ने कहा कि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग को नियमित रूप से जल टैंकों की सफाई करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को शिकायत भी दी गई है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। अगर समाधान नहीं हुआ तो रोड जाम करने को मजबूर होंगे। इस मामले में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि वाटर स्टोरेज टैंक की सफाई के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को पानी की आपूर्ति होनी है। आज ही टैंक की सफाई करवा दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें