संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। बाईपास पर लालपुरा मोड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आस पास के लोगों ने एनएचएआई की एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो राहगिरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक छानबीन में बाइक सवार सिरसा के रहने वाले हैं। 24 वर्षीय साहिल गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं उसका साथ विक्रम की मौत हो गई। साहिल के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी। जिसके बाद वह घायल हो गए। वहीं शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। अस्पताल ले जाने के लिए वाहन न होने पर उन्होंने एनएचएआई की एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस नहीं पहुंची तो वहां से गुजर रहे ढाणी कुतुबपुर निवासी एडवोकेट ने कार रोकी। जिसके बाद वह तुरंत दोनों को अपनी कार में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। उनके साथ उमरा निवासी राजेंद्र भी आया। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद साहिल को हिसार रेफर कर दिया गया है। उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें पहुंची है। मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है।