फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों का चक्का जाम तीसरे दिन भी जारी, कर्मचारियों ने शहर में निकाला जुलूस

हिसार। लंबित वित्तीय भत्तों के भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन सोमवार को भी जारी है। इसके तहत डिपो की सभी बसों के पहिए भी थमे हुए हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने आज सुबह 11:00 बजे शहर में विरोध प्रदर्शन किया। हिसार डिपो की 181 और हांसी सब-डिपो की 78 बसें हड़ताल के चलते बंद हैं। इसका असर दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर सहित कई लोकल और लंबे रूटों पर देखने को मिल रहा है। बस सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ------------ यह बोल कर्मचारी नेता कर्मचारी नेता संदीप जैनावास ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से अपने लंबित वित्तीय लाभों और बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। इनमें नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए (यात्रा भत्ता), एलटीसी और मेडिकल बिलों का भुगतान प्रमुख रूप से शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर पूरे हरियाणा में करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी प्रदेशव्यापी चक्का जाम करेंगे। --------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें