फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सामाजिक बहिष्कार पीड़ितों के समर्थन में अनुसूचित जाति संगठनों ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 07:25 PM IST

अधिवक्ता रजत कल्सन के घर पर हांसी पुलिस की रेड, उनके परिजनों को धमकी देने व भाटला सामाजिक बहिष्कार के पीडि़तों के समर्थन में अनुसूचित संगठनों ने हिसार की सडक़ों पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला। प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लघु सचिवालय में जनपरिवाद समिति की बैठक होने के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि भाटला सामाजिक बहिष्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच टीम के सामने भाटला के पीड़ीत मीर सिंह को हांसी रेस्ट हाउस में जान से मारने की धमकी दी गई। जांच टीम की ओर से खुद आरोपियों को हांसी थाना शहर की पुलिस के सुपुर्द करने की बावजूद हांसी पुलिस ने दोनों आरोपियों को छोड़ दिया ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें