फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: स्कूल संचालक जगबीर पानू की हत्या के विरोध में 16 जुलाई को प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद

शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 06:14 PM IST

प्रदेश की सभी स्कूल यूनियनों के पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक का आयोजन सोमवार को फ्लेमिंगो टूरिस्ट कांप्लेक्स में हुई। जिसमें सभी संगठनों ने गुरु पूर्णिमा पर करतार सिंह मेमोरियल स्कूल बास के प्रिंसिपल जगबीर पानू की निर्मम हत्या के विरोध में 16 जुलाई बुधवार को हरियाणा के सभी प्राइवेट स्कूल बंद करने का निर्णय लिया। सभी जिला मुख्यालयों पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए प्राईवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने राज्य सरकार से प्रिंसिपल जगबीर सिंह को शहीद का दर्जा देने व पीड़ित परिवार को 1करोड रुपये का अनुदान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले के चलते प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों व अध्यापकों में सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निजी स्कूल संचालक बार-बार सरकार से मांग कर चुके हैं कि स्कूलों के लिए शिक्षक सेफ्टी कानून पास किया जाए। स्कूल संचालक व डायरेक्टर को गन का लाइसेंस दिया जाए। स्कूलों में छुट्टी के समय पुलिस की गश्त सुनिश्चित की जाए। स्कूलों में अनुशासन बनाने के लिए शिक्षकों को कुछ अधिकार भी दिए जाएं। यदि अध्यापकों को छूट न दी जाए तो बच्चों को शिक्षा प्रदान करना कठिन हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें