फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौंद में महिला की हत्या, परिजनों ने चंडीगढ़-हांसी रोड पर लगाया जाम

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 08:43 PM IST

नारनौंद के गांव बुडाना की 50 वर्षीय महिला कृष्णा की हत्या के बाद माहौल गरमाया हुआ है। रविवार को महिला का शव घर के पास ही स्टेडियम की झाड़ियों में मिला था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो खुलासा हुआ कि महिला की तेजदार हथियार से हत्या की गई है। इसके बाद परिजनों ने शव को लेने से मना कर दिया। देर शाम गांव में पंचायत हुई जिसमें निर्णय लिया कि जब तक हत्यारों को नहीं पकड़ा जाता तब तक वह शव को नहीं लेंगे। मौके पर पुलिस की अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने फैसला लिया कि वह थाने के आगे अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें