गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों ने विवि के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में क्रास कंट्री गेम में भाग लेने वाले 6 लड़के व 6 लड़कियां भी शामिल थी। खिलाड़ियों ने कहा कि मंगलौर में 18 नवंबर से होने वाली क्रास कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनकी टीम को नहीं भेजा गया। जबकि उन्होंने 13 नवंबर को ट्रेन की टिकट भी बनवा ली थी। इसके बाद विवि की तरफ से कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई। खिलाड़ियों ने इसको लेकर वीसी को ज्ञापन भी सौंपा है। मंगलौर में होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी मोनिका, अंजू, सरोज, रिंकी, अंजलि, सरिता, सूर्या, जेतबीर, अशोक, समीर, संदीप और अंकित क्रास कंट्री टीम में शामिल थे। ये खिलाड़ी जाट कॉलेज, डीएन कॉलेज और हांसी कॉलेज के थे।