फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में अब आशा वर्कर बनेंगी संकट मोचक, आपदा प्रबंधन को लेकर आशा वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण

महिलाओं को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाने वाली आशा वर्कर्स अब संकट मोचक बनेंगी। आशा वर्कर्स आम लोगों के जीवन को बचाने का काम करेगी। आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और आमजन को समय पर सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 200 आशा वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को बाल भवन में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा वर्कर्स को लाइव डेमो भी दिया गया। आशा वर्कर्स को आग, बाढ़, भवन ध्वस्त होने , सड़क हादसे के घायलों को बचाने का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से परियोजना अधिकारी विजेंद्र साहू ने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और इसका प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। बाढ़, आगजनी, प्राकृतिक आपदा अथवा किसी भी अन्य आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार स्वयं का बचाव करते हुए सावधानी लोगों की जान बचा सकती है। उन्होंने संभावित प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। अग्निशमन विभाग से आए लीडिंग ऑफिसर साहिल ने आगजनी की घटनाएं, उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी विनोद कुमारी ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व दुर्घटना के समय घायलों को अस्पताल पहुंचाने व फर्स्ट की ट्रेनिंग प्रैक्टिकल के रूप में करवाई गई। आपदा मोचन बल के सदस्यों ने बाढ़ व भूकंप में खुद के बचाव, सर्च एंड रेस्क्यू व जीवन रक्षा किस प्रकार से की जाए। हर गांव हर कौने तक आशा वर्कर्स की पहचान.. विनोद कुमारी ने कहा कि आशा वर्कर्स स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन से सीधे तौर पर जुड़ी रहती हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये कार्यकर्ता किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में न केवल लोगों की त्वरित मदद कर सकेंगी। जिले में पहली बार आशा वर्कर्स को यह प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें