फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अग्रोहा धाम में होली मिलन समारोह का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 05:37 PM IST

अग्रोहा धाम में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें भगवान कृष्णा-राधा रूपी कलाकारों के संग फूलों की होली खेली गई। होली पर देश और प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि होली का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का पवित्र त्योहार है। होली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो पूरे देश में बड़ा उत्साह के साथ मनाया जाता है। गर्ग ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। इसीलिए अग्रोहा धाम में भगवान कृष्ण और राधा के साथ नाचते-गाते हुए भक्तों ने फूलों की होली खेली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें