फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित

हांसी। शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है और बाजारों में कामकाज जोरों पर होना चाहिए, लेकिन बिजली नहीं आने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी मिथुन बंसल ने कहा कि दीपावली के सीजन में बिजली आपूर्ति बाधित होने से व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। यह समय कारोबार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, सदर बाजार के व्यापारी देवेंद्र मेहता ने कहा कि बिजली संकट का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि आम जनता और व्यापारियों को बिजली के बिना परेशान होना पड़ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी रामवतार बंसल ने कहा कि जब आम जनता की बिजली काटी जा रही है और लोग परेशानी झेल रहे हैं, तो मंत्री-विधायकों के साथ एसपी और डीसी की बिजली भी काटकर देखी जाए, ताकि उन्हें भी आम लोगों की परेशानी का एहसास हो। व्यापारियों ने बिजली विभाग और सरकार से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें