फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में पुलिस प्रताड़ना के खिलाफ भीम आर्मी के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

भीम आर्मी के जिला महासचिव अमित जाटव पर पुलिस द्वारा टार्चर करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को भीम आर्मी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के सदस्य क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। प्रर्दशन के दौरान भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल बराड़ा ने अगुवाई की भीम आर्मी के नेता एडवोकेट संतलाल आंबेडकर ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने संगठन के जिला महासचिव अमित जाटव को चार पुलिसकर्मियों द्वारा बिना बात के थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया था। इस मामले में निष्पक्ष जांच के बजाय संबंधित जांच अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया है कि पुलिस जांच अधिकारी महेंद्र को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। भीम आर्मी नेता ने मांग करते हुए कहा कि जिला महासचिव अमित जाटव के साथ हुए अत्याचार की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो, आरोपित पुलिसकर्मियों और गफ़लत करने वाले जांच अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि भीम आर्मी द्वारा रोष प्रदर्शन के लिए काॅल की गई है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग करे। थाना शहर पुलिस ने अमित की शिकायत पर दर्ज केस में तीन पुलिस कर्मचारियों बसाऊं, सुरेश और विकास को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में दिया जा चुका है। मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि महिला विरुद्ध अपराध व अन्य मामलों में बिना किसी देरी के कार्रवाई करते हुए उनका तुरंत निपटान करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें