फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अग्रोहा के ऐतिहासिक टीले की 25 सप्ताह बाद खुदाई कार्य की जगी उम्मीद, 40 कर्मचारी कर रहे सफाई

हिसार - सिरसा नेशनल हाइवे पर स्थित अग्रोहा का ऐतिहासिक टीले पर करीब 25 सप्ताह बाद फिर से खुदाई कार्य शुरू होने की उम्मीद तेज हो गईं है। और टीले पर कीकर, घास आदी की साफ सफाई का कार्य जोरो पर चल रहा है। गुरुवार को करीब पांच माह बीस दिनों बाद टीले की खुदाई के लिए पुरातत्व विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। पुरातत्व विभाग के डॉ अर्खित प्रधान ने बताया की टीले की खुदाई कार्य शुरू हो गया है अब की बार बारिश अच्छी होने से टीले पर कीकर, घास आदी अधिक उगने से टीले के पूर्व की और 40 के करीब महिला पुरुष कर्मचारी सफाई करने मै लगे हुए है । इससे पहले ऐतिहासिक टीले की खुदाई 1978 से 1981 मै की गईं थी इन पिछले 44 साल के अंतराल के बाद इसी साल मार्च महीने मै टीले की दूसरी बार खुदाई कार्य किया गया था जोकि करीब 80दिनों तक चला था अब टीले की तीसरी बार शुक्रवार से शुरू हो गईं है। अब टीले की खुदाई करने से पहले सफाई का कार्य जोरो पर चल रहा है। इस दौरान गुरुवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चंडीगढ़ सर्कल के वरिष्ठ अधिकारी - के.ए.कुबई, अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज कुमार जोशी,उप अधीक्षण पुरातत्वविद अर्खित प्रधान,उप अधीक्षण पुरातत्वविद तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चंडीगढ़ मंडल और हिसार उप-मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें