फतेहाबाद में सिरसा रोड स्थित एक होटल में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (25) पुत्र सूरजा राम निवासी भट्टू कलां ऑल आबाद अग्रवाल कॉलोनी फतेहाबाद के रूप में हुई है। मंगलवार को वह होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला, जिससे होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।