फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर, जानी नुकसान नहीं

शहर के चंडीगढ़ पर एक किया कंपनी की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चंडीगढ़ रोड पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, केवल वाहनों को नुकसान पहुंचा है। चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि हमें चौकी से दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर आकर देखा तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक दूसरी गाड़ी आपस में टकरा गई थीं। उन्होंने बताया कि सफेद रंग की गाड़ी चालक टोहाना के रहने वाले है, जबकि दूसरी गाड़ी पंजाब नंबर की है। अभी दोनों चालकों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे किधर से आ रहे थे और किधर जा रहे थे। पूरी पूछताछ के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। पुलिस अधिकारी के अनुसार हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ियों का नुकसान जरूर हुआ है। पूछताछ पूरी होने और गलती तय होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोनों वाहनों को थाने में ले जाया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारू करवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें