फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पुलिस हिरासत में लेने लगी तो सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया राष्ट्रगान

, सुबह 6 बजे तक चला अभियान,मंत्री बेदी आज आज लेंगे निवारण समिति की बैठक संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। शहर में लगे कचरे के ढेर को उठाने के लिए प्रशासन ने रात डेढ़ बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अभियान चलाया। भूना रोड पर ऑटो मार्किट के सामने अभियान शुरू हुआ तो कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों को हिरासत में लिया तो उन्होंने राष्ट्रगान शुरू कर दिया। वहीं आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंच रहे है। बता दे कि रविवार देर रात को ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। डीएसपी संजय बिश्नोई भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर परिषद की गाड़ियों को कचरा उठाने के लिए भेजा गया। टीम ने शहर के भुना रोड, ताऊ देवीलाल मार्किट, पुराना बस स्टैंड, शिवालय मार्किट के सामने से कचरा उठवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें