फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में सुख शांति के लिए श्रीशतचंडी हवनात्मक महायज्ञ हुआ शुरू, 14 तक होगा

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Dec 2024 10:10 AM IST

फतेहाबाद के अशोक नगर स्थित श्री चंडीमाता मंदिर व ट्रस्ट की ओर से विश्व शांति हेतु श्री शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ एवं रूद्र याग का शनिवार को शुभारंभ हो गया। ये महायज्ञ 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। फतेहाबाद में पहली बार अरणि मंथन द्वारा अग्नि प्रज्जवलित की जा रही है। मंदिर गद्दीनशीन माता सत्यमदेवा के नेतृत्व में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसकी अध्यक्षता रोहतक के महामंडलेश्वर स्वामी श्री कर्णपुरी जी धाम वालों ने की थी। कार्यक्रम के तहत 14 दिसंबर तक रोज सुबह 8 से 12 बजे तक व शाम को 3 बजे से 6 बजे तक हवन होंगे। 14 दिसंबर शनिवार को सुबह हवन यज्ञ की पूर्णाहूति डाली जाएगी। रात को जागरण होगा। 15 दिसंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। हवन यज्ञ के लिए यज्ञाचार्य भीष्म भारद्वाज व हरिद्वार से उपाचार्य पंडित भास्कर उपाध्याय समेत हरिद्वार से पुजारी आए हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें