जिला नागरिक अस्पताल में लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी और बिना प्लानिंग किए जा रहे कार्य मरीजों पर भारी पड़ रहे है। अस्पताल में एक बार फिर से ऑपरेशन थियेटर को बंद किया जा चुका है। इसका खमियाजा सबसे ज्यादा गर्भवती को उठाना पड़ रहा है। अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी बंद है, ऐसे में गर्भवती को करीब 29 किलोमीटर दूर अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया जा रहा है। अग्रोहा न जाने से कई मरीज परहेज कर रहे है और निजी अस्पताल में डिलिवरी करवा रहे है। ऐसे में 30 से 35 हजार रुपये सिजेरियन डिलिवरी के चुकाने पड़ रहे है।