फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दुकान से नकदी चुराता आरोपी काबू, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 06:22 PM IST

शहर के कैंची चौक स्थित दिनेश आयरन स्टोर की दुकान से एक चोर को दो हजार रुपये की नकदी चुराते हुए लोगों ने काबू किया है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी गई। पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद दुकानदारों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। दुकान मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय एक अज्ञात चोर उसकी दुकान में घुस गया उस समय वह किसी काम से गया हुआ था जबकि उसका बेटा दुकान पर बैठा हुआ था। दिनेश ने बताया कि आरोपी ने उसकी दुकान में रखे गल्ले से 2000 की नगदी चुरा ली जब उसके बेटे ने शोर मचाया था वह मौके पर आया और चोर को पकड़ लिया इसके बाद चोर ने उसके साथ हाथापाई भी की तो सूचना पुलिस को दी गई पुलिस की टीम आरोपी को पकड़कर शहर थाना में ले आई है उसने पुलिस से मांग करते देखा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए तथा शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें