फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में दिशा की मीटिंग लेने के लिए पहुंची सांसद कुमारी सैलजा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 06:17 PM IST

दिशा की मीटिंग लेने के लिए आज सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा पहुंची। उन्होंने फतेहाबाद की जिला परिषद कार्यालय में जिला प्रशासन की मीटिंग में इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, टोहाना के विधायक परमवीर सिंह मौजूद रहे। टोहाना में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि किसी भी संगठन में अनुशासन बहुत जरूरी है। इस पूरे मामले पर पर्यवेक्षक नजर बनाई हुए है। उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी पूरे प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को मजबूत कर रहे हैं और नया संगठन बनाया जा रहा है। वही दिशा की मीटिंग में अधिकारियों में तालमेल न होने के चलते भी सांसद नाराज नजर आई। फतेहाबाद शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर भी कुमारी सैलजा ने जिला प्रशासन को फटकार लगाई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सफाई व्यवस्था स्वास्थ्य सिंचाई विभाग को सुधार की काफी जरूरत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें