फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बक्शी ग्राउंड में देर रात लगी भीषण आग, तीन घंटे में पाया काबू

Naveen Updated Sun, 26 Apr 2026 09:04 AM IST

शहर के रेलवे रोड से बक्शी मैदान के पास खाली प्लॉट में अचानक से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग की दो गाड़ियों को 3 घंटे लगे। रात एक बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि खाली प्लॉट में आसपास के दुकानदारों द्वारा कचरा गिराया गया था। उसी में यह आग लगी। आग के चलते आसपास के लोगों में भय की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया। बक्शी ग्राउंड के सामने एसबीआई, पीएनबी व रेलवे रोड की मार्केट पड़ती है। वहीं बक्शी ग्राउंड मार्केट की दुकानों में निजी बैंकों के एटीएम सैलून व अन्य दुकानें भी हैं। आग नहीं बुझती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे रविंद्र ने बताया कि जब वह बक्शी ग्राउंड रोड से निकल रहा था तो उसने आग लगी देखी। इस पर उसने तुरंत दमकल विभाग व पार्षद रिंकू गर्ग को फोन किया और आग लगी होने की सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची इसमें कर्मचारी हेमंत के नेतृत्व में टीम ने आग को बुझाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें