फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडियों में फसल अवशेषों का उठान धीमा, किसान परेशान

फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद लगातार जारी है। इसके चलते मंडियों में फसल अवशेषों और कूड़े का ढेर लगने से गंदगी फैल रही है। मंडी परिसर की सड़कों पर कूड़ा बिखरा होने के कारण किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की खरीद के दौरान मंडियों में किसानों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सफाई व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन रहा है। किसानों का कहना है कि मंडी की सड़कों को साफ रखना जरूरी है, ताकि फसल लेकर आने-जाने वाले किसानों और वाहनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस संबंध में मंडी सचिव अमित रोहिला ने बताया कि मंडी में कूड़ा उठान के लिए ठेका दिया गया है। ठेकेदार की ओर से प्रतिदिन कूड़ा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कूड़ा उठान किया जा रहा है, ताकि किसानों को परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें