फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान उठान में देरी पर फतेहाबाद डीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, रतिया अनाज मंडी का निरीक्षण किया

अनाज मंडी में धान उठान की धीमी गति पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को फटकार लगाई। बुधवार को रतिया अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी ने धान खरीद, उठान और किसानों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में खरीदे गए धान का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि मंडी में फसल का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंडी में धान की आवक, खरीद प्रक्रिया, गेट पास जारी करने और परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी और उठान से जुड़े विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उठान में तेजी लाने के लिए पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाए। गेट पास प्रक्रिया में देरी न हो डीसी ने गेट पास जारी करने की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की आवक दर्ज करने से लेकर गेट पास जारी करने और खरीद तक की सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएं। किसानों को फसल मंडी में लाने, गेट पास बनवाने और खरीद के दौरान अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उचित प्रबंध किए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि खरीद कार्य से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका शीघ्र समाधान किया जाए। खरीद, गेट पास, परिवहन या उठान में किसी प्रकार की बाधा आने पर उसका समय रहते निपटारा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को गांवों की अनाज मंडियों में चल रहे खरीद कार्यों की भी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। डीसी ने स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा, धान की सुचारू खरीद और खरीदी गई फसल का समय पर उठान सुनिश्चित करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश चहल, उपनिदेशक एवं जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी अमित पंवार, मार्केट कमेटी प्रधान राजकुमार मेहता, उपप्रधान कुलवंत सिंह, व्यापार मंडल प्रधान दर्शन गर्ग, हेफेड की प्रचेजर अनीता राठी, संदीप सिंह, नरेश धुन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें