फरीदाबाद में एक तहसीलदार पर फर्जी रजिस्ट्री के आरोप को लेकर सोमवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू की है। जिससे सोमवार को जिले के रजिस्ट्री कार्यालय में लोगो को तकसीम, इंतकाल और रजिस्ट्री संबधित परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में जहां सुबह के समय में लोगो को खाली हाथ घर लौटना पड़ा वहीं शाम को ई-दिशा कार्यालय में सन्नाटा छा रहा। तहसीलदार पर आरोप है कि फर्जी तरीके से औद्योगिक प्लॉट की नीलामी के आरोप में बड़खल तहसीलदार समेत चार लोगों पर ठगी की एफआईआर थाना में दर्ज हुई है। जिसको लेकर तहसीलदार यूनियन का कहना है कि उक्त तहसीलदार पर दर्ज की गई एफआईआर को वापिस लिया जाए। इससे फतेहाबाद के तहसील कार्यालय में करीब 50 रजिस्ट्रीयां प्रभावित हुई जिससे राजस्व विभाग को हजारों का नुकसान हुआ है।