फतेहाबाद के जाखल में शनिवार देर रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक दुकान के ऊपर बने स्टोर में आग लग गई। आग से दुकान में पड़े डेढ़- दो लाख रुपये के टायर और रिम जलकर जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जाखल के चंडीगढ़-बुढलाडा मार्ग पर टायरों की दुकान के ऊपर बने स्टोर में काफी संख्या में साइकिल, बाइक के टायर व रिम रखे गए थे। जिसमे रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। दुकानदार यमन सिंगला ने बताया कि राहगीरों ने आग लगी देखकर उन्हें सूचित किया था कि उसकी दुकान से लपटें निकल रही हैं। जिसके बाद वह घर से बहार आया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम द्वारा आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया की जब आग बंद हो गई तो उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो करीब 60-70 बाइक के टायर व 200 के करीब साइकिलों के टायर तथा काफी रिम जलकर राख हो गए। पीड़ित दूकानदार ने बताया की इस घटना से उन्हें करीब दो लाख का का नुक्सान हुआ है।