टोहाना के वार्ड 20 के रास्ते गांव दमकोरा को जाने वाली सड़क को करीबन दो महीने पहले नया बनाया गया है लेकिन सफेद पट्टी न होने के चलते आमजन में रोष है। आमजन के अनुसार प्रशासन को इस पर गौर करना चाहिए ताकि कोई हादसा न हो सके। इस रोड पर रोजाना 15 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण आवागमन करते है इसलिए इस पर पट्टी का होना अनिवार्य है। वहीं गांव जमालपुर की तरफ फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने के चलते अनेक लोग इसी रोड से आवागमन कर रहे है इसे कभी भी हादसा हो सकता है। दीपक रोहिल्ला ने बताया कि रतिया व फतेहाबाद आने जाने के लिए अधिक वाहन इसी रास्ते का प्रयोग करते है लेकिन धुंध के समय सड़क दिखाई नही देती इसलिए इस रोड पर सफेद पट्टी होनी चाहिए। सरकार द्वारा हादसों पर अंकुश लगाने के लिए फुटपाथ बनाने का काम किया जाता है लेकिन इस बार पट्टी लगाने का कार्य भी नही किया गया जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। ग्रामीण सुभाष ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना 15 से अधिक गांवों के ग्रामीण आवागमन करते है जिससे उन्हे अपने अपने कार्य के चलते सुबह जल्दी तो रात्रि के समय देर हो जाती है। ऐसे में अंधेरे में पट्टी न होने से सड़क दिखाई नही देती। गांव जमालपुर में फाटक पर ओवरब्रिज का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते उस रस्ते को बंद किया गया है। गांव दम कोरा में खेल स्टेडियम होने के चलते यहां जाने वाले खिलाड़ियों को सुबह शाम अभ्यास पर जाते समय हादसे का खतरा बना रहता है। इस रोड पर स्ट्रीट लाइट और सफ़ेद पट्टी जरूर लगानी चाहिए।