फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मनरेगा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस जाएगी जनता के बीच: सांसद कुमारी शैलजा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 04:55 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा लोकसभा की सांसद कुमारी सैलजा जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को फतेहाबाद पहुंची और इस दौरान कार्यकर्ता से मनरेगा को बचाने के लिए चल रहे अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने की बात कही। इस दौरान सांसद कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता भी की। मनरेगा के मुद्दे पर कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को काम का अधिकार देने के लिए यूपीए सरकार मनरेगा लेकर आई थी। लेकिन बीजेपी ने अब गरीब लोगों के काम के अधिकार को छीनने का काम किया है। केंद्र ने सारा बोझ राज्य पर डाल दिया है और केंद्र की मर्जी पर निर्भर रहेगा कि वह राज्य को फंड जारी करें या ना करें। कुमारी सैलजा ने कहा कि मनरेगा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। मनरेगा के मजदूरों को साथ लाया जाएगा। जिला स्तर पर अनशन किए जाएंगे। हर राज्य में विधानसभा में घेराव किया जाएगा और उसके बाद देश में चार अलग-अलग बड़ी रैलियां की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें