फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में किसानों को प्राकृतिक खेती बारे किया जागरूक

गांव डांगरा के किसान सुरेश भड़िया के बाबा फूलगिरी प्राकर्तिक खेती फॉर्म हाउस पर प्राकर्तिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा एग्रीकल्चर मैनजेमेंट एवं एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जींद से कोऑर्डिनेटर डॉ सुभाष चन्द्र विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को प्राकर्तिक खेती के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रासायनिक खादों का प्रयोग बहुत ज्यादा हो गया है, भूमि में पोषक तत्त्व की कमी दिन प्रतिदिन होती जा रही है। उन्होंने सुरेश भड़िया के खेत मे प्रैक्टिकल जीवामृत घन जीवामृत व अन्य प्राकर्तिक खेती में काम आने वाले संसाधनों के बारे में बताया। किसानों ने भी ध्यानपूर्वक जानकारी को सुना। किसानों ने बताया कि आज के समय में प्राकर्तिक खेती करनी होगी तभी जमीन उपजाऊ होगी व पेस्टिसाइड के प्रयोग को कम करना होगा। इस मौके पर टोहाना ब्लॉक से कृषि विभाग से एसडीओ डॉ मुकेश मैहला, डॉ रामेश्वर, रितु भाटिया, कंचन रानी मौजूद रहे। डॉ मुकेश मैहला ने किसानों को किसान पहचान पत्र बनवाने के लिए भी आह्वान किया, 50 से ज्यादा आसपास के गांव के किसानों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। किसान रणधीर, बलवंत, जगतार संधू, गुरतेज, जयसिंह, नरसी व रमेश डांगरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें