फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अशोक कुमार बने जाखल नपा के उप-प्रधान, पार्षदों ने सर्वसम्मति से किया चयन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 01:19 PM IST

नगर पालिका को नया उपप्रधान मिल गया है। इसे लेकर बीते कई दिनों से चली आ रही कश्मकश के बाद आखिरकार पार्षदों ने सर्वसम्मति से नपा वाइस चेयरमैन का सेहरा नगर के वार्ड नं 6 से पार्षद अशोक कुमार के सिर सजा दिया है। शहर के लोग कई माह से उप-प्रधान के चुनाव का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को नगरपालिका कार्यालय में हुए उप-प्रधान पद के चुनाव में चुनाव अधिकारी के तौर पर एसडीएम आकाश शर्मा पहुंचे। प्रधान विकास कामरा और शहर के सभी 14 पार्षद चुनाव में शामिल हुए। जिसमें वार्ड-6 से पार्षद अशोक कुमार ने ही उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि अन्य सभी पार्षदों द्वारा उनके नाम पर सहमति जताते हुए अशोक कुमार को उप-प्रधान चुना गया। शांतिमय ढंग से संपन्न हुआ चुनाव चुनाव अधिकारी एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि सभी पार्षदों को चुनाव का एजेंडा समय पर भेजा गया था। बैठक में प्रधान और सभी 14 वॉर्डों के पार्षद उपस्थित रहे। गत मार्च माह में संपन्न हुए जाखल नगरपालिका चुनाव के बाद उप-प्रधान पद को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। शनिवार को उप-प्रधान के चयन के लिए ये दूसरा प्रयास था। इससे पहले एक बार चुनाव की तिथि निर्धारित करने के बाद किसी कारणवश स्थगित कर दी गई थी। शनिवार को सभी पार्षदों की उपस्थिति में उप-प्रधान का चुनाव शांतिमय ढंग से संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें