फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार कैंसिल होने के बाद बीएड प्रथम वर्ष का अंतिम पेपर आज

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Jun 2025 03:24 PM IST

भारत-पाकिस्तान के बीच चले तनाव के दौरान स्थगित हुआ बीएड प्रथम वर्ष का अंतिम पेपर तीन बार कैंसिल होने के बाद सोमवार को लिया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए भुना रोड स्थित इंडिया गांधी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 920 बच्चों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें शांतिपूर्ण परीक्षा जारी है। जानकारी अनुसार यह परीक्षा मई महीने के अंतिम सप्ताह में होनी थी लेकिन उसके बाद तनाव को देखते हुए परीक्षा को 5 जून को किया गया फिर उसे 10 जून को किया गया लेकिन नई तिथि के अनुसार 16 जून को परीक्षा ली जा रही है। एडिशनल सुप्रीडेंट चीफ राजेश कुमार सत्यवान डांगरा ने परीक्षा के लिए बनाए कमरों का निरीक्षण किया ताकि परीक्षा को सही तरीके से करवाया जा सके। राजेश कुमार ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष का अंतिम परीक्षा ली जा रही है जो शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें