फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में लग रहे बिजली अघोषित कट, किसानों ने घेरा एक्शन कार्यालय

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Jun 2025 03:24 PM IST

फतेहाबाद में बढ़ते तापमान के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। इससे बिजली के बार-बार कट लग रहे हैं। कट लगने से परेशान किसान धान रोपाई के लिए खेतो की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर किसानों ने सोमवार को बिजली निगम फतेहाबाद में पहुंचकर एक्शन ऑफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि खेतों की लाइन 8 घंटे तक चलती है। जिस दौरान 5 से 6 बार बिजली के कट लगते हैं। कट लगने से खेतों की सिंचाई का काम नहीं हो पा रहा है। इससे धान की रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं गांव की लाइट में भी अवैध कट लगते हैं, जिसके कारण किसानों व ग्रामीणों को परेशानी होती है। किसानों का कहना है कि बिजली निगम जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तब तक धरना जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें