फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के 20 स्टॉलों के लिए 450 दावेदार, मोटे मुनाफे की आस में लगी कतार

फतेहाबाद। दीवाली पर पटाखों की बिक्री से होने वाले मोटे मुनाफे की उम्मीद में इस बार लाइसेंस हासिल करने के लिए मारामारी है। शहर में पटाखों की 20 अस्थायी स्टॉल लगाने के लिए करीब 450 लोगों ने आवेदन किया है। यानी एक स्टॉल के लिए औसतन 22 से अधिक दावेदार मैदान में हैं। लाइसेंस लेने के लिए लोग दमकल केंद्र में आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, एनओसी के लिए तहसीलदार के पास भी आवेदकों की भीड़ जुट रही है। दमकल केंद्र में ऐसे आवेदन पहुंचे, जिसमें तहसीलदार कार्यालय के एनओसी सिफारिश के खाली फॉर्म पर हस्ताक्षर थे। प्रशासन की ओर से सेक्टर में तीन दिन के लिए पटाखों की अस्थायी स्टॉलें लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाइसेंस और जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने होंगे। सीमित स्टॉल और बड़ी संख्या में आवेदकों के चलते इस बार लाइसेंस हासिल करना आसान नहीं होगा। अब देखना होगा कि 450 दावेदारों में से किन 20 लोगों को स्टॉल लगाने का मौका मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें