चरखी दादरी । शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत प्रेस वार्ता की । इसमें उन्होंने एस आई आर के मुद्दे पर विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने और वॉकआउट कर बाहर तमाशा खड़ा करने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों के मुद्दे और उनके फर्जी वोट कटने पर विपक्ष को दर्द क्यों होता है? SIR प्रक्रिया का बचाव करते हुए कहा 35 लाख पार्टी कार्यकर्ता और 11 लाख सरकारी कर्मचारी इस काम में शामिल रहे। कुल 46 लाख लोगों की मौजूदगी में निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण हुआ है। हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को बेतुका बताते हुए कहा कि अगर बूथों पर वोट चोरी हुए, तो क्या विपक्ष के एजेंट्स ने उनके साथ गद्दारी की? चुनाव आयोग के ई वी एम को लेकर 3 दिन के ओपन चैलेंज में विपक्ष का एक भी आदमी नहीं पहुंचा। जनादेश से हारने के बाद विपक्ष अब तख्तापलट के विदेशी नैरेटिव पर काम कर रहा है। देश भर में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के खिलाफ अराजकता फैलाने की रची जा रही है साजिश।