फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम रोड रेज केस: घायल सिया ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, कल्याण बैंसला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 01:02 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने और रोड रेज से जुड़े मामले में नया अपडेट सामने आया है। घायल शिवानी चौहान उर्फ सिया ने गुरुग्राम जिला अदालत में अपना बयान दर्ज कराया है। सिया को पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में लाया गया, जहां उन्होंने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी अदालत के सामने रखी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के पूरे क्रम और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें