फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला के स्कूल में औचक निरीक्षण, बदबू और गंदगी देख भड़के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

Mon, 24 Aug 2026 07:23 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सोमवार को अंबाला के साहा स्थित सरकारी स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में शिक्षा मंत्री ने जब स्कूल के वाटर कूलर का जायजा लिया, तो वहां पानी के बहने की उचित निकासी व्यवस्था नहीं थी। पानी नीचे बिखर कर बर्बादी और गंदगी का कारण बन रहा था। मंत्री ढांडा ने स्वयं वाटर कूलर पर जाकर पानी पीकर देखा और व्यवस्था की जांच की। इसके बाद शिक्षा मंत्री स्कूल के शौचालयों का निरीक्षण करने पहुंचे। शौचालय परिसर के पास पहुंचते ही भीषण बदबू आ रही थी। मंत्री ढांडा ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि आप खुद यहां खड़े हैं, आपको बदबू महसूस नहीं हो रही? जब हम यहां खड़े नहीं हो सकते, तो बच्चे कैसे पढ़ाई करते होंगे? उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त नाराजगी जताई और तुरंत प्रभाव से सफाई और मरम्मत कार्य पूरा करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें