फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में रक्तवीर मास्टर प्यारेलाल सांगवान की 73वीं जयंती पर रामलीला मैदान में हुआ त्रिवेणी रोपण

लोहारू क्षेत्र के जाने-माने शिक्षाविद् एवं प्रमुख रक्तदाता स्वर्गीय मास्टर प्यारेलाल सांगवान की 73वीं जयंती पर शनिवार को रामलीला मैदान में परिवार, सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों की ओर से त्रिवेणी रोपण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मास्टर प्यारेलाल सांगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान को याद किया। त्रिवेणी रोपण का कार्यक्रम उनके नातिन मनन्या द्वारा तिलक लगाकर करवाया गया। इस अवसर पर वातावरण भावुक हो गया और मौजूद लोगों की आंखों में स्वर्गीय मास्टर प्यारेलाल सांगवान की याद में आंसू नजर आए। परिजनों एवं सामाजिक लोगों ने कहा कि मास्टर प्यारेलाल सांगवान ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा, शिक्षा और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें