राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भिवानी में तीन जिलों भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर की जन संवाद में समस्याएं सुनी। पंचायत भवन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं ने अपनी शिकायतें रखी। जिसमें भिवानी से 19 और झज्जर व चरखी दादरी से आठ-आठ महिलाओं की शिकायतें रखी गई थी। विजया रहजाटकर ने कहा कि आयोग के पास सबसे ज़्यादा घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न व मातृत्व अवकाश के केस आते हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक मामले शामिल हैं। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक कानून की तरफ हलाला को भी खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल लागू होते ही महिलाओं का हर जगह नेतृत्व व आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों को सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखने की नसीहत दी वहीं लव मैरिज में माता पिता की सहमति के सवाल पर कहा कि बालिगग होने पर शादी मर्जी से करना बच्चों का अधिकार है, लेकिन भावनात्मक व सामाजिक रूप से माता पिता की सहमति भी गलत नहीं है। कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य व प्रेमानंद द्वारा महिला को लेकर दिए विवादित बयान पर उन्होंने चुपी साधी