फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हांसी गेट चौक पर कैफे में लगी आग, हादसा टला

Naveen Updated Fri, 12 Jun 2026 02:54 PM IST

हांसी गेट चौक के नजदीक बीकानेर मिष्ठान भंडार के पीछे शुक्रवार सुबह कैफे में आग लगने से बड़ा हादसा होते होते बच गया। गनीमत रही कि समय रहते आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से कैफे में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 पर हांसी गेट स्थित कैफे में एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग लगने पर आनन-फ़ानन में पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन से चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के समय कैफे में दो से तीन बुजुर्ग लोग भी थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि डायल 112 पर हमें आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने से कैफे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड ऑफिसर राजेश ने कहा कि कैफे में लगी आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अत्यधिक ज्यादा गर्मी में लगातार एससी ना चलाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें