फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष के बेटे से मांगी रंगदारी, बदमाशों ने डंडों से पीटा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 06:07 PM IST

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष के बेटे से रंगदारी मांगने और बदमाशों द्वारा डंडों से पिटाई का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया वहीं वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसमें आरोपी दुकानदार पर डंडे बरसा रहे हैं। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कृपाराम गली निवासी 31 वर्षीय जतिन ने बताया कि उसने करीब तीन चार माह पहले ही हालु बाजार में पालाराम हलवाई के नाम से दुकान कर रखी है। रविवार रात को वह हालु बाजार चौक पर मक्का लेने के लिए गया था। इसी दौरान वहां पर दो युवक आए। उसमें से एक युवक ने उसके पास आकर पूछा कि यहां दुकान कर रखी है। इस पर उसने कहा कि हां तो आरोपी ने उससे कहा कि खर्चा पानी देना पड़ेगा। इसी दौरान आरोपियों का विरोध किया तो उस पर डंडे बरसाने लगे। उसने अपना बचाव करने के लिए एक दुकान के अंदर घुसा तो आरोपी उसके पीछे डंडे लेकर दौड़े और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने उससे रंगदारी मांगी मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। ये वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल जतिन को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां शहर थाना पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। यहां काम करना है तो खर्चा देना पड़ेगा घायल जतिन ने बताया कि मक्का लेने के दौरान आरोपी शुभम और रोहित उर्फ शूटर उसके पास आए थे। उन्होंने पहले तो उससे पूछा की यहां दुकान की है। जब उसने हां भर दी तो उससे कहा कि खर्च देना पड़ेगा। उसके मना करने पर पहले तो उसके साथ गाली गलौज किया और फिर उस पर हाथापाई करने लगे। वह दुकान के अंदर घुसा तो उस पर डंडों से हमला कर दिया। एक आरोपी ने उसके हाथ पर चाकू से भी वार कर दिया। उसके चिल्लाने पर आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से धमकी देकर भाग गए। जतिन के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी शुभम और रोहित उर्फ शूटर सहित पांच के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें