फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के लिए ग्रुप डी में चयनित युवाओं की भीड़

शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए ग्रुप डी में चयनित युवाओं की भीड़ पहुंच रही है। युवाओं की भीड़ सुबह से ही चिकित्सकों के कमरों के बाहर लगनी शुरू हो गई थी। हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप डी का परिणाम घोषित किया है। इसके बाद ग्रुप डी में चयनित युवाओं को मेडिकल जांच रिपोर्ट करवाना अनिवार्य है। इसी के चलते सोमवार को भी सैकंडों युवा मेडिकल कॉलेज में जांच करवाने के लिए पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा भीड़ सोमवार को पंजीकरण खिड़की, ईसीजी व नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर रही। दरअसल, युवाओं को मेडिकल जांच के लिए लगभग सात से आठ जगह जांच करवानी पड़ रही है। इस कारण पूरे ही मेडिकल कॉलेज परिसर में युवाओं की भीड़ देखी। मेडिकल रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए फिजिशियन, नेत्र, त्वचा, नेत्र, ईसीजी, सर्जन, ऑर्थो जांच करवाना अनिवार्य है। वहीं ईसीजी कक्ष में एक टेक्निशियन होने के कारण सबसे ज्यादा भीड़ वहां जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें