भिवानी में विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आईपीएल तर्ज पर आयोजित दो दिवसीय प्रथम नॉर्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग टी 20 का फाइनल मुकाबला देर रात्रि को हुआ। जिसमें यह मुकाबला इंडियन फाइटर और इंडियन टाइगर के बीच में खेला गया। इंडियन फाइटर टीम ने मुकाबला जीत कर लीग की हीरो बन गई। जिसमें इंडियन फाइटर ने इंडियन टाइगर के समक्ष 20 ओवर में 117 रन का टारगेट रखा। जिसको इंडियन टाइगर पूरा नहीं कर पाई और ऑल आउट हो गई। जिसके चलते यह मुकाबला इंडियन फाइटर ने 41 रनों से जीत लिया। कम स्कोर होते हुए यहां पर इंडियन फाइटर और इंडिया टाइगर के बीच में कड़ा मुकाबला चला। फाइनल मुकाबले में हार जीत के बाद तीनों टीमों को एक-एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को 5100 रूपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को 11000 का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बेस्ट कैच और चौके छक्के द्वारा अच्छी परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को 2100,1100 व 500 रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया।